यह ब्लॉग खोजें

Translate

आरसेटी के माध्यम से महिलाओं का प्रशिक्षण हुआ संपन्न


@   जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा समूह की महिलाओं के प्रयासों को सराहा गया


 


@   10 दिवसीय प्रशिक्षण में 58 महिलाऐं हुईं शामिल


राजगढ़ : जिला कलेक्टर ने समूह महिलाओं को आश्वस्त किया है कि वह अपने उत्पाद निर्माण पर जोर दें, मार्केटिंग के प्रयास आजीविका मिशन करेगा।


जिला कलेक्टर ने आज आरसेटी के माध्यम से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर समूह महिलाओं से सीधे संवाद किया। 10 दिवसीय प्रशिक्षण में 58 महिलाओं ने भागीदारी की, इस दौरान डेयरी प्रबंधन, वर्मी कंपोस्ट, गौशाला संचालन, उन्नत खेती, विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।



समापन अवसर पर जिलाधीश ने महिलाओं से सीधे संवाद किया। इस दौरान महिलाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जिलाधीश ने सराहना की। महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा वर्मी कंपोस्ट का निर्माण, जैविक खेती सहित कई नवाचार किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री महावीर जाटव, लीड बैंक मैनेजर श्री आर एस सिंह, आरसेटी के डायरेक्टर श्री अमृत टोप्पो, आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना सहित आरसेटी एवं आजीविका मिशन के सहयोगी उपस्थित रहे।



                *हमारे आस पास*


(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका, पोर्टल व चैनल)


👆


खबरें मध्य प्रदेश की......


 


लिंक पर क्लिक कर पढ़ें और सभी के साथ शेयर करें........


Featured Post

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन" द्वारा जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन

जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन एवं एक दिवसीय स्कूल बंद रैली का आयोजन  और मुख्यमंत्री के नाम ग्यारह सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। बंद रह...