यह ब्लॉग खोजें

Translate

पुलिस के हत्थे चढ़े अवैध शराब कारोबारी, 3 गिरफ्तार


गोरखपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगिंदर कुमार के आदेशानुसार शहर क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थ की तस्करी व रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर कौस्तुभ के पर्यवेक्षक तथा क्षेत्रधिकारी गोरखनाथ रत्नेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी गोरखनाथ रामाज्ञा सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने अवैध कच्ची शराब के तीन कारोबारियों को नयागांव से गिरफ्तार किया है। इनके पास से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब 900 ग्राम यूरिया 600 ग्राम नौसादर बरामद किया गया है। गोरखनाथ थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम जमुना निषाद, मुन्ना और सुनीता देवी बताया है। इन्हें आबकारी अधिनियम 60 के तहत गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार कांस्टेबल लाल बहादुर यादव मुरारी यादव श्रवण कुमार महिला कांस्टेबल चांदनी भी शामिल रही।


 


               *हमारे आस पास*


(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका, पोर्टल व चैनल)


👆


खबरें उत्तरप्रदेश की......


लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें और सभी के साथ शेयर करे........


Featured Post

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन" द्वारा जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन

जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन एवं एक दिवसीय स्कूल बंद रैली का आयोजन  और मुख्यमंत्री के नाम ग्यारह सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। बंद रह...