यह ब्लॉग खोजें

Translate

मासूम बच्ची के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, मां ने पकड़ा रंगे हाथ, तो हुआ फरार


देवरिया : मईल थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस एक किशोर युवक एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इसकी खबर मिलते ही देर रात तक गांव में पंचायत चलती रही। मासूम की मां की तहरीर पर पुलिस ने किशोर को हिरासत में लेकर छेड़खानी और पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज कर ली है। मईल थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची अपने दरवाजे पर खेल रही थी। इसी बीच पड़ोस का किशोर उसे बहला फुसलाकर अपने घर के कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। मनबढ़ के इस क्रियाकलाप को देख मासूम बच्ची चिल्लाने लगी। बेटी की चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां मौक़े पर पहुंच गई। महिला को देख मनबढ़ फरार हो गया। मां ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया उसके बाद बच्ची की मां ने पुलिस को इसकी सूचना दी। गांव के कुछ लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर देर रात तक सुलह करने का प्रयास किया। लेकिन जब खबर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई और रात में ही सीओ बरहज दिनेश सिंह यादव और थानाध्यक्ष मईल शैलेंद्र कुमार पहुंच कर मामले को अपने संज्ञान में लिए और पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया है।


इस बावत मईल थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़खानी और पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। उसके बाद ही पता चलेगा की अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं।


 


               *हमारे आस पास*


(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका, पोर्टल व चैनल)


👆


खबरें उत्तरप्रदेश की......


लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें और सभी के साथ शेयर करे........


Featured Post

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन" द्वारा जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन

जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन एवं एक दिवसीय स्कूल बंद रैली का आयोजन  और मुख्यमंत्री के नाम ग्यारह सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। बंद रह...