@ कोविड़ प्रोटोकाल के साथ कराए निर्विघ्न निर्वाचन- उप निर्वाचन आयुक्त
@ निर्वाचन और कानून व्यवस्था की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया
राजगढ़ : भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त श्री सुदीप जैन ने राजगढ़ पहुंचकर ब्यावरा विधानसभा उपनिर्वाचन में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल श्रीमती वीरा राणा, आयुक्त भोपाल संभाग श्री कवीन्द्र कियावत, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री प्रमोद शुक्ला, आई.जी. भोपाल संभाग श्री उपेन्द्र जैन, आई.जी. कानून व्यवस्था निर्वाचन श्री निवास वर्मा, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, ओ.एस.डी. श्रीमती आषा शुक्ला, सी.ई.ओ. जिला पंचायत श्री केदार सिंह, ए.डी.एम. श्री रामाधार सिंह अग्निवंषी, एस.डी.एम. ब्यावरा श्री संदीप अष्ठाना, आदि उपस्थित रहे। उप निर्वाचन आयुक्त श्री सुदीप जैन ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान निर्वाचन सम्पन्न कराना चुनौती भरा काम है। उन्होने कहा कि कोरोना के संबंध में निर्वाचन आयोग एवं भारत सरकार की गाइड लाईन का पालन कराते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न कराएं। उन्होने कहा कि निर्वाचन की सभी तैयारिया पूरी करें। उन्होने मतदाताओं को कोरोना गाइड लाईन के प्रति जागरूक करने तथा मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का अभियान चलाने की बात कही। उन्होने निशक्त, 80 वर्ष से अधिक के वोटरों के लिए डाक मत पत्र की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल श्रीमती वीरा राणा ने कहा कि निर्वाचन की तैयारिया अच्छी तरह से करे। उन्होने तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। कलेक्टर ने ब्यावरा विधानसभा उप निर्वाचन की जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र की अनुमानित आबादी 3,73,743 है। जिसमें 2 लाख 25 हजार 489 वोटर है। विधानसभा क्षेत्र में 01 लाख 16 हजार 71 पुरूष और 01 लाख 09 हजार 417 महिला वोटर है। विधानसभा में 1724 निशक्त, 3354 वोटर 80 वर्ष से ऊपर और 196 सर्विस वोटर है। विधानसभा के 347 मतदान केन्द्र बनाए गए है। 70 मतदान केन्द्र क्रिटिकल है। सभी मतदान केन्द्रों में पानी, फर्नीचर, लाइट एवं टायलेट की व्यवस्था है। ई.वी.एम. मषीने पर्याप्त है। कर्मचारियों की संख्या पर्याप्त है। 3189 व्यक्तियों का डाटा बेस लिया गया है। 70 माइक्रो आवजर्वर, 35 सेक्टर आफीसर, तथा विभिन्न निगरानी दल लगाए गए है। कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कलेक्टर ने बताया कि राजनैतिक दलों को जरूरी जानकारी दी जा रही है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन चलाया गया है। होर्डिंग बैनर आदि सोषल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। प्रत्याषियों द्वारा किए जा रहे व्यय की जानकारी के लिए वीडियों ग्राफी के साथ विभिन्न दल लगाए गए है। अभी तक 27020 लीटर शराब और 4803 कि.ग्राम लाहन पकडा गया है। 150 किलोग्राम गांजा भी जप्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा ने कानून व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि पर्याप्त फोर्स मौजूद है। निर्वाचन आयुक्त द्वारा फोर्स का कार्यक्रम बनाकर शहरों और गांवो मे फ्लेग मार्च कराए जिससे लोगो के निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश जाए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी 70 पोलिंग बूथ की 54 लोकेशन पर विशेष फोर्स तैनाती बौर निरन्तर नजर बनाए हुए है। कोरोना पेंटिग स्मृति चिन्ह के रूप में प्रदान की, उप निर्वाचन आयुक्त नई दिल्ली श्री सुदीप जैन को कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने स्मृति चिन्ह के रूप में कोरोना से जागरूकता दर्शातें हुए तस्वीर (पेन्टिंग) भेंट की। उपनिर्वाचन आयुक्त ने पेटिंग को देखकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए पूछा कि यह किसने बनाई है। कलेक्टर ने बताया कि जिले के एक कलाकार द्वारा पेटिंग बनाई गई।
*हमारे आस पास*
(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका, पोर्टल व चैनल)
👆
खबरें मध्य प्रदेश की......
लिंक पर क्लिक कर पढ़ें और सभी के साथ शेयर करें........