यह ब्लॉग खोजें

Translate

सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का निधन


सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का निधन हो गया है। पिछले कई दिनों से वो गंभीर रूप से बीमार थे।आपको बताते चले की स्वामी अग्निवेश हमेशा चर्चा में रहने वाले और समाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने वालों में से थे। अग्निवेश ने 1970 में आर्य सभा नाम की एक राजनीति पार्टी बनाई थी। 1977 में वह हरियाणा विधासनभा में विधायक चुने गए और हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे थे। 1981 में उन्होंने बंधुआ मुक्ति मोर्चा नाम के संगठन की स्थापनी की थी।


कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे


सामाजिक कार्यकर्ता और आर्य समाज के जाने-माने नेता स्वामी अग्निवेश को तबियत बिगड़ने के बाद दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है था। जानकारी के अनुसार,आर्य समाज के नेता स्वामी अग्निवेश को नई दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी साइंसेज (आईएलबीएस) में भर्ती कराया गया था। वह लिवर सिरोसिस से पीड़ित हैं और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण मंगलवार से ही वेंटिलेटर पर हैं। जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। और अस्पताल के सीनियर डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर पैनी नजर रख रही हुई थी। लिवर सिरोसिस से पीड़ित अग्निवेश के कई प्रमुख अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।


ILBS ने स्वामी अग्निवेश के निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि स्वामी अग्निवेश को शुक्रवार शाम 6 बजे कार्डियक अरेस्ट हुआ। उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की गई, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। उन्होंने शाम 6.30 बजे अंतिम सांस ली।


 


               *हमारे आस पास*


(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका, पोर्टल व चैनल)


👆


खबरें उत्तरप्रदेश की......


लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें और सभी के साथ शेयर करे........


Featured Post

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन" द्वारा जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन

जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन एवं एक दिवसीय स्कूल बंद रैली का आयोजन  और मुख्यमंत्री के नाम ग्यारह सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। बंद रह...