यह ब्लॉग खोजें

Translate

कार्य में ढिलाई बरतने पर जिलाधीश की दो निकायों के सी. एम. ओ. के विरुद्ध कार्यवाही


बकाया वसूली के लक्ष्य पूरे करें सी.एम.ओ. - कलेक्टर


वसूली में रूचि न लेने पर नरसिंहगढ़ सी.एम.ओ. को सी.आर. वार्निग


प्रधानमंत्री आवास निर्माण में प्रगति न होने पर राजगढ़ सी.एम.ओ. को नोटिस



राजगढ़ : कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने नगरीय निकायां के कामकाज जिसमें बकाया वसूली और निर्माण कार्यो की समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष एवं ऑनलाईन वीडि़यां कान्फ्रेसिंग के द्वारा जिले के सभी नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर श्री सिंह ने सर्वप्रथम बकाया वसूली की समीक्षा में गति लाने और लक्ष्य के विरूद्ध प्रगति लाने के निर्देष दिए। उन्होने नरसिंहगढ़ नगर पालिका में 275 लाख वसूली के लक्ष्य के विरूद्ध केवल 04 लाख वसूली करने पर नगर पालिका सी.एम.ओ. श्री पाराषर के कार्य के विरूद्ध असंतोष व्यक्त करते हुए सी.आर. वार्निग देने के एस.डी.एम. को निर्देष दिए। सी.एम.ओ. द्वारा चालू राजस्व वसूली भी 198 लाख के विरूद्ध 23 लाख ही की है।


निर्माण कार्यो की समीक्षा की


इसी प्रकार निर्माण कार्यो की समीक्षा के दौरान सभी नगरीय क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यो को शीघ्र पूरा करने के निर्देष दिए। राजगढ़ शहर में प्रधानमंत्री आवास में एक माह में प्रगति न पाए जाने पर कलेक्टर श्री सिंह ने सी.एम.ओ. राजगढ़ को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देष दिए।


कर्मचारियों की जानकारी प्रस्तुत करें


कलेक्टर श्री सिंह ने सभी नगरीय निकायों को निर्देष दिए कि नगरीय निकायों में जितने कर्मंचारी कार्यरत है, उनके व्यक्तिगत लेखाजोखा प्रस्तुत करे। कौन कहां काम कर रहा है। उन्होने कहा कि जो कर्मचारी काम में संलग्न नही पाए जाएगे। उन्हे हटाने की कार्यवाही होगी।


 


                *हमारे आस पास*


(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका, पोर्टल व चैनल)


👆


खबरें मध्य प्रदेश की......


 


लिंक पर क्लिक कर पढ़ें और सभी के साथ शेयर करें........


Featured Post

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन" द्वारा जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन

जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन एवं एक दिवसीय स्कूल बंद रैली का आयोजन  और मुख्यमंत्री के नाम ग्यारह सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। बंद रह...