यह ब्लॉग खोजें

Translate

"होनहार बिरवान के, होत चीकने पात" कहावत को चरितार्थ किया प्रयागराज की प्रतिभा मिश्रा ने


चिन्मय विद्यालय प्रयागराज की छात्रा प्रतिभा मिश्रा बनीं डिप्टी कलेक्टर


प्रयागराज : आज घोषित पी.सी.एस.-2018 के अन्तिम परिणाम में प्रतिभा मिश्रा का डिप्टी कलेक्टर में 21वें स्थान पर चयन हुआ। प्रतिभा मिश्रा ग्राम-सिसवॉ, तहसील-सोरॉव, जनपद-प्रयागराज के पं. श्री राम लखन मिश्र की पौत्री हैं।


इसके पूर्व प्रतिभा का चयन लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश से 2015 ए.सी.एफ. में 8वीं रैंक और 2017 पी.सी.एस. में डिप्टी एस.पी. में 18वीं. रैंक। इनकी प्रारम्भ से लेकर हाई स्कूल तक की शिक्षा चिन्मय विद्यालय, प्रयागराज में हुई एवं इण्टर डी.पी. गर्ल्स इण्टर कालेज, प्रयागराज तथा आगे की शिक्षा बी.एस.सी. (बायो) एवं एम.एस.सी. (बॉटनी) इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से हुई।


प्रतिभा एम.एस.सी. की गोल्ड मेडलिस्ट टॉपर भी रही हैं। प्रतिभा के पिता श्री सुशील कुमार मिश्र, चिन्मय विद्यालय, प्रयागराज के प्रधानाचार्य हैं एवं माता श्रीमती मन्जू मिश्रा गृहणी हैं। चार भाई-बहनों में प्रतिभा दूसरे स्थान पर हैं। इनकी बड़ी बहन सुश्री विभा मिश्रा, असिस्टेंट प्रोफेसर (संस्कृत) के पद पर फिरोज गांधी डिग्री कालेज, रायबरेली में कार्यरत हैं एवं छोटी बहन सुश्री राधा मिश्रा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बॉटनी में शोध कर रही हैं तथा भाई अनूप मिश्र भी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।


प्रतिभा ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत एवं गुरूजनों तथा समस्त बड़ों के आशीर्वाद को दिया तथा अपनी इस सफलता को अपने नाना पं. स्वर्गीय अमरनाथ मिश्र के श्री चरणों में समर्पित किया।


 


               *हमारे आस पास*


(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका, पोर्टल व चैनल)


👆


खबरें उत्तरप्रदेश की......


लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें और सभी के साथ शेयर करे........


Featured Post

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन" द्वारा जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन

जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन एवं एक दिवसीय स्कूल बंद रैली का आयोजन  और मुख्यमंत्री के नाम ग्यारह सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। बंद रह...