यह ब्लॉग खोजें

Translate

देवरिया में अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का हुआ भण्डाफोड़, दो गिरफ्तार


देवरिया : पुलिस ने अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भण्डाफोड़ किया। उक्त फैक्ट्री एकौना थाना क्षेत्र के करहकोल में चल रही थी। मौके से 8 निर्मित देसी तमंचा, एक एकनाली बंदूक, एक रिवाल्वर व एक अर्धनिर्मित तमंचा व कारतूस के साथ ही काफी मात्रा में असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। इसमें एक गोरखपुर के झंगहां का रहने वाला है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने पत्रकारवार्ता में यह जानकारी दी।


एसपी ने बताया कि रुद्रपुर के प्रभारी निरीक्षक अरुण मौर्य पुलिस टीम के साथ रामलक्षन चौराहे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबीर से मिली सूचना पर एसओजी के साथ पहुंच कर क्षेत्र के करिहवां पुल से एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। उसके पास से दो देसी तमंचा बरामद हुआ। उसकी शिनाख्त गोरखपुर के झंगहां थाना क्षेत्र के रमठा गांव के रहने वाले सोहन विश्वकर्मा पुत्र रामप्रीत विश्वकर्मा के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि एकौना थाना क्षेत्र के करहकोल गांव में रहने वाला जयराम प्रसाद पुत्र स्व रामहरथ उसका मित्र है। उसके घर पर ही अवैध असलहा बनाने का कारोबार होता है। वहां पर निर्मित असलहों की जिले के साथ ही आसपास के जनपदों में भी तस्करी की जाती है।


 


               *हमारे आस पास*


(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका, पोर्टल व चैनल)


👆


खबरें उत्तरप्रदेश की......


लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें और सभी के साथ शेयर करे........


Featured Post

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन" द्वारा जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन

जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन एवं एक दिवसीय स्कूल बंद रैली का आयोजन  और मुख्यमंत्री के नाम ग्यारह सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। बंद रह...