यह ब्लॉग खोजें

Translate

आज महिलाएं जीवित्पुत्रिका व्रत में करेंगी पुत्र के दीर्घायु की कामना


भागलपुर (देवरिया) : पहले दिन व्रत की श्रद्धा, दूसरे दिन पुत्र की व्यथा और कथा तीसरे दिन आस्था और विश्वास के साथ पारण इसी के साथ व्रत को करते हैं धारण, पुत्रवती महिलाएं इस व्रत को श्रद्धा के साथ निराजल रह कर लगभग तीन दिन का उपवास रखती हैं, इस व्रत की तैयारी में महिलाएं कई दिनों से अपने आप को स्वस्थ रह कर संतान के कष्ट निवारण संतान सुख के लिए व्रत रखती हैं, यह व्रत अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है, जो निर्जला व्रत कठिन तपस्या से पूर्ण होता है, यह व्रत प्रतिवर्ष पितृ पक्ष में ही मनाया जाता है, इस व्रत की पौराणिक कथा महाभारत से ली गई है, जिसमें उत्तरा से राजा परीक्षित की जन्म कथा से संबंधित है, तथा चिल्होरीन के व्रत रहते देखकर सियारिन व्रत रहने लगी, चिल्होरिन के साथ-साथ सियारन के बच्चे का भी कष्ट निवारण हो गया, तथा दीर्घायु हो गया। इस व्रत के पौराणिक कथाओं से जानकारी के अनुसार अपने पिता की मृत्यु के बाद क्रोधित अस्वास्थामा ने उत्तरा के गर्भ में पल रहे बच्चे के ऊपर ब्रह्मास्त्र का प्रयोग किया, उसकी रक्षा भगवान कृष्ण ने गर्भ मे किया, भगवान श्री कृष्ण की रक्षा के बाद, उस जीवित पुत्र का नाम जिउतवर्धन पड़ा बाद में चलकर उनका नाम राजा परीक्षित पड़ा,जिनकी कथा से महाभारत जैसे काव्य की शोभा बढ़गया , इन्ही सब कथाओं की मान्यता, और श्रवण से,महिलाएं इस व्रत को काफी महत्व और श्रद्धा पूर्वक मनाती हैं, इस व्रत से संबंधित एक कहानी शालिवाहन राजा के पुत्र जीउतवर्धन और चिलोरीन और सियारिन से संबंधित बताई जाती है, ऐसी में कथाओं के महत्व से महत्व युक्त यह त्यौहार महिलाएं और कुछ पुरुष भी व्रत के एक दिन पहले साफ-सुथरे मन और विचार से साधुता साधारण किए शुद्ध शाकाहारी भोजन कर, ब्रह्म बेला में भगवान श्री कृष्णा को ध्यान में रखते हुए प्रसाद के रूप में जल और अल्पाहार ग्रहण करते हुए, तरोई के पत्ते पर तोरीई की सब्जी और पूरी आदि दही और चूड़ा के साथ चील्होरीन और सियारिन को चढ़ाते हुए, पूरे दिन निर्जला व्रत रहा कर संतान के कष्ट निवारण के लिए कामना करती हैं, त्यौहार के मान्यता के अनुसार पूर्णत: पूर्ण होता है।


 


               *हमारे आस पास*


(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका, पोर्टल व चैनल)


👆


खबरें उत्तरप्रदेश की......


लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें और सभी के साथ शेयर करे........


Featured Post

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन" द्वारा जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन

जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन एवं एक दिवसीय स्कूल बंद रैली का आयोजन  और मुख्यमंत्री के नाम ग्यारह सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। बंद रह...