देवरिया : कृषि विज्ञान केंद्र भाटपार रानी के विशेषज्ञों द्वारा प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है इस बार संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस वर्ष का थीम जैव विविधता रखा गया है। प्रकृत में लगभग 80 लाख तरह के पेड़ पौधे पाए जाते हैं जिससे हमारे जीवन को बहुत कुछ प्रदान होता है। विज्ञान केंद्र मल्हनी देवरिया द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। इस पर्यावरण दिवस पर हम अपने जैव विविधता को बनाए रखने के लिए एक मोहिम छेड़े प्रत्येक व्यक्ति एक वृक्ष का रोपण का कार्य करे। जिससे हमारे आस पास वातावरण ज्यादा से ज्यादा शुद्ध हो सके। साथ ही जैव विविधता बचाने के लिए हमें वृक्ष को विलुप्त हो रही प्रजातियों को बचाना होगा। इस अवसर पर केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा बरगद के पेड़ का रोपण किया गया तथा लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए बात कही गयी। केंद्र के प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव ने बताया की प्रकृति ही हमारी धरोहर है जो सभी प्रकार के जीव जंतु मनुष्य के लिए खाना स्वच्छ हवा व शुद्ध पानी की जरूरत होती है। अतः प्रकृत के साथ छेड़छाड़ करना अपने आने वाली पीढ़ी को खराब करने के बराबर है। इस हम सभी को मिल प्रदूषण को रोकना होगा। साथ ही अपने खेत में रसायनों खादों का कम से कम प्रयोग करना होगा तथा ज्यादा से ज्यादा जैविक खादों का प्रयोग करना होगा जिससे हमारी मृदा का विश्वास अच्छा होगा साथ ही साथ हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में हमरा बहुत ही मददगार साबित होगी।
*हमारे आस पास*
(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका, पोर्टल व चैनल)
👆
खबरें उत्तरप्रदेश की......
लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें........