यह ब्लॉग खोजें

Translate

सपा नेता विजय रावत में किया बरहज - करुवना सड़क का निरीक्षण


बरहज (उ.प्र.) : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में पूरी तरह टूट चुके बरहज-करुवना मार्ग पर शोस्ल डिस्टेनस का पालन करते हुए सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बरहज-करुवना मार्ग सहित बरहज विधानसभा क्षेत्र की कई मुख्य सड़कों के जर्जर हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए उनके जल्द मरम्मत एवं निर्माण की मांग की।



इस दौरान संबोधित करते हुए सपा नेता विजय रावत ने कहा कि बरहज विधानसभा क्षेत्र की इन सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर कई बार धरना - प्रदर्शन करने के बाद प्रशासन द्वारा अश्वासन देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुआ। बरहज-करुवना मार्ग तो बिल्कुल जर्जर हालत में पहुँच गया है, इस मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे होने से आये दिन राहगीरों को दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ता है। साथ ही बेलडार-कठिनाहिया देवरिया मार्ग, कपरवार से रुद्रपुर मार्ग व बरहज से भैया विजौली मार्ग भी बिल्कुल टूट चुके हैं। इन सभी मार्गो में जनता का चलना दूभर हो गया है। लेकिन इन सड़कों को लेकर प्रशासन व भाजपा सरकार का रवैया उदासीन है। प्रदेश की भाजपा सरकार में विकास का कोई काम नही हो रहा है।हम सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के कई बार धरना-प्रदर्शन व अनशन करने के बाबजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई है। यदि जल्द से जल्द इस मुद्दे पर कोई कार्यवाही नहीं होती है तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता चुप नही बैठेंगे। लॉकडॉउन के बाद इस मुद्दे को लेकर 9 जून से बरहज देवरिया बाई पास पर धरना दिया जाएगा। इस दौरान विकाश यादव शोभित गुप्ता अंकित यादव इत्यादि लोग उपस्थित थे।


 


 


               *हमारे आस पास*


(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका, पोर्टल व चैनल)


👆


खबरें उत्तरप्रदेश की......


लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें........


Featured Post

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन" द्वारा जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन

जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन एवं एक दिवसीय स्कूल बंद रैली का आयोजन  और मुख्यमंत्री के नाम ग्यारह सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। बंद रह...