यह ब्लॉग खोजें

Translate

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मुख्यमंत्री योगी का जन्मदिवस

योगी जी के मेहनत से यूपी का हो रहा विकास : अमरेन्द्र 



बरहज,देवरिया (उ.प्र.) : प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का 48वां जन्मदिन आज बरहज विधायक सुरेश तिवारी के कार्यालय पर एक सादे समारोह के रुप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व नगर अध्यक्ष अमरेंद्र गुप्त ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर अपने कृतित्व से पूरे विश्व में अपना नाम गौरवान्वित किया है। इनके कुशल नेतृत्व से आज उ०प्र० भारत के सभी राज्यों में कोरोना आपदा काल के अवसर पर उच्च कोटि का मानदंड स्थापित किया है,उनके नेतृत्व में प्रदेश तरक्की के रास्ते पर जा रहा है हम इनके जीवन को दीर्घायु होने की कामना करते हैं।



कार्यक्रम को भाजपा के मीडिया प्रभारी रविकांत उपाध्याय, सभासद अनुपम त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर पिछड़ा मोर्चा के संजय वर्मा, मुकेश पटेल,अरविंद साहनी, अमन पटेल, राम प्रसाद गोंड, जय कुमार , आशीष मद्धेशिया, संदीप पटेल, सुधींद्र तिवारी, आशीष तिवारी, दिवाकर तिवारी, मोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।


 


 


               *हमारे आस पास*


(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका, पोर्टल व चैनल)


👆


खबरें उत्तरप्रदेश की......


लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें........


Featured Post

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन" द्वारा जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन

जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन एवं एक दिवसीय स्कूल बंद रैली का आयोजन  और मुख्यमंत्री के नाम ग्यारह सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। बंद रह...