यह ब्लॉग खोजें

Translate

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बैंक सखियों संग की चर्चा, उनके काम को सराहा

राजगढ़ की बैंक सखियों के द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बैंक सखियों से चर्चा



राजगढ़ : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह ने आज आजीविका मिशन अंतर्गत कार्यरत बैंक सखियों से सीधे संवाद की। इस दौरान एनआईसी में आयोजित VC में ब्यावरा के कचनारिया ग्राम की सीता गुर्जर से चर्चा कर जिले की प्रगति के बारे में संवाद किया।



माननीय मुख्यमंत्री जी ने आज VC के माध्यम से प्रदेश भर के समूह महिलाओं से संवाद किया। कोरोना की महामारी के दौरान समूह महिलाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा कर उनके प्रयासों को सराहा। आज की vc में ज़िले की 7 बैंक सखियां उपस्थित रही। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मृणाल मीणा एवं आजीविका मिशन के जिला इकाई सदस्य उपस्थित रहे ।


राजगढ़ जिले की सीता गुर्जर ज़िले की उन 110 बैंक सखियों में शामिल है। जिन्होंने लॉक डाउन के दौरान 6 करोड़ 75 लाख से अधिक का वित्तीय लेनदेन कर ग्रामीणों को घर पहुंच बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराई है। इस लॉक डाउन मे सीता ने स्वयं 11 लाख से अधिक का वित्तीय व्यवहार किया है।  


ब्यावरा विकासखंड के कचनारिया ग्राम की सीता गुर्जर श्रीकृष्ण स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं।



अपने संवाद में सीता गूर्जर ने मुख्यमंत्री जी को बताया कि बैंक सखियों ने ग्रामीणों को ग्राम स्तर पर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराई है।


इसके अलावा समूह महिलाओं द्वारा डेढ़ लाख मास्क का निर्माण कर विक्रय किया गया है । समूह की महिलाएं सैनिटाइजर एवं PPE किट का निर्माण कर उपलब्ध करा रही है जिले की महिलाओं के प्रयासों को माननीय मुख्यमंत्री जी ने सराहा।


 


    *हमारे आस पास*
(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका)
👆
खबरें मध्यप्रदेश की......


खबरें राजगढ़ की.........


लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें.......


Featured Post

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन" द्वारा जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन

जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन एवं एक दिवसीय स्कूल बंद रैली का आयोजन  और मुख्यमंत्री के नाम ग्यारह सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। बंद रह...