जिला न्यायलय राजगढ़ के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा कोरोना महामारी से लड़ने में सहयोग हेतु 06 लाख 83 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा की गई राशि
राजगढ़ : जिला न्यायलय द्वारा कोरोना फाइट में 06 लाख 83 हजार 109 रूपये की राशि दान स्वरूप प्रदान की है। जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री प्रभात कुमार मिश्रा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राजगढ़ जिले के न्यायिक सेवा के 33 अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री सहायता कोष में 01 लाख 15 हजार 500 रूपये तथा मुख्यमंत्री सहायता कोष में 02 लाख 77 हजार 100 रूपये दान दिए है।
इसी प्रकार जिला न्यायलय के सभी कर्मचारियों द्वारा 02 लाख 90 हजार 509 रूपये मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा किए गए है। इस प्रकार कुल राषि 06 लाख 83 हजार 109 रूपये कोरोना महामारी में अपने सहयोग के रूप में दिए है।
*हमारे आस पास*
(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका)
👆
खबरें मध्यप्रदेश की......
लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें.......