राजगढ़ : मध्यप्रदेश शासन द्वारा हाल ही प्रारम्भ की गई जीवन शक्ति योजना अंतर्गत राजगढ़ जिले में पंजीकृत की गई 150 महिलाओं को 200-200 मास्क तैयार करने के आदेष जारी किए गए है। महिलाओं द्वारा तैयार किए गए मास्क नोड़ल अधिकारी मुख्य नगर पालिका राजगढ़ को उपलब्ध कराये जा सकेगे।
कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने बताया कि नोड़ल अधिकारी को मास्क प्राप्त होने के 24 घंटे में निर्धारित राषि 11 रूपये प्रति मास्क के मान से भुगतान संबंधित के बैंक खाते में जमा कर दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि योजनान्तर्गत इच्छुक महिलाऐं अपना पंजीयन अपना वेबसाईट www.maskupmp.mp.gov.in पर स्वयं कर सकती है। दूरभाष क्रमाक 0755-27000800 पर फोन करके भी वे अपना पंजीयन करा सकती है। पंजीयन कराने के लिए स्वयं के नाम का बैंक खाता क्रमांक एवं आधार क्रमांक अनिवार्य है।
पंजीयन के पश्चात प्रत्येक हितग्राही को समस्त जानकारी केवल उसके पंजीकृत मोबाईल नम्बर पर ही भेजी जाएगी। इसके अतिरिक्त हितग्राही समस्त जानकारिया पोर्टल पर अपने खाते में भी देख सकेगे।
प्रत्येक महिला को आवश्यक संख्या में मास्क बनाने का आदेष केन्द्रीकृत पोर्टल से दिया जाएगा। एस.एम.एस. से प्राप्त आदेष पर महिला हितग्राही अपना निर्माण कार्य प्रारंभ कर सकती है। उसकों अन्य किसी प्रकार के आदेश की आवश्यकता नही होगी। स्वीकृतकर्ता अधिकारी द्वारा क्रय आदेश को पोर्टल पर स्वीकृत करते ही उक्त आदेष संबंधित महिला के पंजीकृत मोबाईल पर एस.एम.एस. के माध्यम से प्राप्त होगा। इस एस.एम.एस. में एक लिंक भी होगी जिस पर क्लिक करने पर हितग्राही इस क्रय आदेष की प्रति देख सकेगे। इसके अतिरिक्त किसी भी एम.पी. आन लाईन लोक सेवा केन्द्र अथवा कामन सर्विस केन्द्र से भी इसकी प्राप्ति कर सकेगे।
*हमारे आस पास*
(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका)
👆
खबरें मध्यप्रदेश की......
लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें.......